Advertisement Carousel

घायल जवानों से मिले वन मंत्री केदार कश्यप, बेहतर उपचार के दिए निर्देश


जगदलपुर, 24 अगस्त। वन मंत्री केदार कश्यप ने सोमवार को डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल जवानों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। उन्होंने घायल जवानों के परिजनों से भी बातचीत कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


मंत्री कश्यप ने बताया कि सभी जवान कुशल हैं और उनका उपचार जारी है। उन्होंने स्वर्गीय बलिराम कश्यप मेमोरियल मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू तथा कॉन्टिनेंटल अस्पताल के एजीएम डॉ. संतोष कुमार सिंह से जवानों के स्वास्थ्य, उपचार और रिकवरी की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


गौरतलब है कि 23 अगस्त को भानपुरी थाना क्षेत्र में मंत्री कश्यप का काफिला कोंडागांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो पायलट वाहन को पार करते हुए मंत्री के वाहन के मिरर से टकराई और स्पेयर वाहन से भिड़ गई। इसके बाद स्कॉर्पियो फॉलो वाहन से भी जा टकराई। हादसे में फॉलो वाहन का चालक और पुलिस जवान घायल हुए।


घटना के तत्काल बाद मंत्री कश्यप ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!