मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जीत पर विजयी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और सह-सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह की जीत का उल्लेख करते हुए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत राष्ट्र प्रथम की भावना, सकारात्मक एवं रचनात्मक छात्र राजनीति और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के प्रति युवाओं के विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने चुनाव में परिश्रम करने वाले ABVP के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी बधाई दी।
