Advertisement Carousel

हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन सख्त, 128 का ब्रेक इन सर्विस, 14 निलंबित

13 अक्टूबर से जारी हड़ताल पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, नोटिस के बावजूद काम पर नहीं लौटे पटवारी

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पटवारियों की हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। 13 अक्टूबर से हड़ताल पर डटे पटवारियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 128 पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस किया है, जबकि 14 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, जिले के 133 पटवारी हड़ताल में शामिल हैं, जबकि केवल 17 पटवारी ही काम कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने के निर्देश दिए गए थे।

हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन ने सभी 133 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद पटवारी काम पर नहीं लौटे और आंदोलन जारी रखा। नोटिस का असर नहीं होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

पटवारियों की हड़ताल और प्रशासन की कार्रवाई से जिले में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। अब प्रशासन की कार्रवाई के बाद आंदोलन को लेकर आगे क्या रुख अपनाया जाता है, इस पर नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!