Advertisement Carousel

कोरबा के JB होटल में जुए का अड्डा! शराब-चखना के साथ चल रहा था खेल, 5 जुआरी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस की दबिश में बंद कमरे से पकड़े गए जुआरी, 18,800 रुपये नकद जब्त; किराये पर कमरा लेकर खिलाया जा रहा था जुआ

कोरबा। शहर के बीचोंबीच स्थित JB होटल में जुआ खिलाए जाने का मामला सामने आया है। होटल के बंद कमरे में शराब और चखने के इंतजाम के साथ जुए का खेल चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर मौके से पांच जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 18 हजार 800 रुपये नकद जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि होटल में किराये पर कमरा लेकर शराब-चखना के साथ जुआ खिलाने की व्यवस्था की गई थी।

मामले में कोतवाली पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3 के तहत कार्रवाई की है। थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी थी। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!