Advertisement Carousel

श्रम मंत्री भईयालाल राजवाडे ने किया 1119 हितग्राहियों को 21 लाख से अधिक राशि का चेक का वितरण

कोरिया / प्रदेश के श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाडे़ ने जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 1 हजार 119 हितग्राहियों को 21 लाख रूपये से अधिक की राषि का चेक प्रदान किया।

02श्रम मंत्री श्री राजवाडे ने आयोजित कार्यक्रम में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत भगिनी प्रसूति सहायता योजना के 14 हितग्राहियों को 70 हजार, विष्वकर्मा दुर्घटना मृत्यु अनुगृह राषि सहायता योजना के 4 हितग्राही को एक लाख, अपंजीकृत श्रमिक विष्वकर्मा दुर्घटना मृत्यु अनुगृह राषि सहायता योजना के तहत 1 हितग्राही को एक लाख, विष्वकर्मा दुर्घटना मृत्यु अंत्येश्टि सहायता योजना के तहत एक हितग्राही को 5 हजार, राजमाता विजयाराजे कन्या विवाह योजना के तहत 14 हितग्राहियों को 2 लाख 10 हजार, तकनीकी षिक्षा सहायता योजना के तहत 2 हितग्राहियों को 96 हजार, नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 785 हितग्राहियों को 8 लाख 250 रूपये और मेघावी छात्र-छात्रा षिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 139 हितग्राहियों को 4 लाख 31 हजार पांच सौ रूपये का चेक प्रदान किया। इसी तरह उन्होने असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत ठेका श्रमिक, घरेलू महिला एवं हमाल श्रमिकों हेतु छात्रवृत्ति योजना के तहत 105 हितग्राहियों को 97 हजार 250 रूपये, ठेका श्रमिक, घरेलू महिला एवं हमाल श्रमिकों हेतु भगिनी प्रसूति सहायता योजना के तहत 21 हितग्राहियों को 1 लाख 5 हजार और मुख्य मंत्री राउत चरवाहा एवं दूध दुहने वाले सायकल सहायता योजना के तहत 33 हितग्राहियों को 88 हजार रूपये का चेक प्रदान किया।
श्रम मंत्री श्री राजवाडे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास हुआ है। लोगों मेें उन्नति और समृध्दि आयी है।  जिसके परिणाम स्वरूप कोरिया जिला भी अब विकसित जिलों के श्रेणी में आने की ओर अग्रसर है। उन्होने कहा कि आने वाले दिनों में कोरिया जिले की पहचान भी अब विकसित जिलों के रूप में होगी। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के मार्गनिर्देषन में विकास के नये आयाम देने के लिए छत्तीसगढ़ को देष ही नही बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी जानने लगे है। श्री राजवाडे ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. सिंह सदैव गरीबों के उत्थान के लिए चिंतित रहते है। उन्होने षिक्षा स्वास्थ्य और भोजन की समस्या दूर करने का सार्थक कदम उठाया है। जिसकी झलक लोगों में स्पश्ट रूप से दिखायी पड रहा है। श्री राजवाडे ने कहा कि साक्षर, स्वस्थ्य, स्वच्छ, समृध्द और सुंदर कोरिया जिला बनाने के लिए आंदोलन चल रहा है। जिले के विकास की राह को आगे बढाने के लिए हर नागरिक को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। इससे विकास को और अधिक गति मिलेगी।
मनेन्द्रगढ क्षेत्र के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने जिले में सम्रग विकास सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.सिंह गांव, गरीब, किसान और मेहनतकष मजदूरों सहित सभी वर्गों के विकास की चिंता करते है। उसी का आज यह परिणाम है कि प्रदेश में हर तरफ विकास की बयार बह रही है।

इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि और श्रम पदाधिकारी डॉ.के.के.सिंह सहित बडी संख्या मे विभिन्न योजनाओं के हितग्राही उपस्थित थे।

error: Content is protected !!