चिरीमिरी / कोरिया जिले के नगरीय क्षेत्र चिरीमिरी में इन दिनों सडको की दोनों ही ओर अतिक्रमण का कार्य जोरो पर है जिसकी शिकायत आज कोरिया कलेक्टर के जनदर्शन तक भी पहुच गया, वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद रजत दत्ता ने कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन भी सौंपा।
शिकायतकर्ता नगर निगम वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद रजत दत्ता ने बताया की हल्दीबाड़ी इलाके में बड़ी तेजी से अतिक्रमण कार्य हो रहा है वैसे भी हल्दीबाड़ी की सड़कें इतनी चौड़ी नही हैं कि उस पर अतिक्रमण किया जा सके परंतु इसे नजर अंदाज करते हुए कुछ लोगों के द्वारा उक्त सड़क के किनारे निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा चूका है। इस सड़क में पेट्रोल पम्प है व स्कूली बसों का भी आवागमन होता है, आए दिन यंहा पर जाम लग जाने के कारण बाद – विबाद की स्थिति आ जाती है बाबजूद इस सड़क पर निर्माण कार्य किया जा रहा है इन सारी समस्याओं से अवगत कराते हुए रजत दत्ता ने कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन सौंपा और कलेक्टर कोरिया एस. प्रकाश ने उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस पर कार्यवाही करने का आस्वासन दिया है।
