Advertisement Carousel

कृषि मंत्री की पत्नी के नाम पर फॉरेस्ट लैंड खरीदे जाने पर सीएम ने मांगी रिपोर्ट उसके बाद ही कुछ कह पाऊंगा – CM

रायपुर / इन दिनों छत्तीसगढ़ में राज नेताओं के निजी मामले लगातार उजागर हो रहे है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के परिजनों के नाम पर कथित रूप से फॉरेस्ट लैंड खरीदकर रिसॉर्ट बनाने का मामला सामने आया है।

दरअसल, एक अंग्रेज़ी अख़बार ने इस मामले का खुलासा करते हुए लिखा है की कृषि मंत्री की पत्नी सरिता अग्रवाल के नाम पर महासमुंद जिले के सिरपुर में साल 2009 में खरीदी गई फॉरेस्ट की 4.12 हेक्टेयर जमीन पर रिसॉर्ट बनाया जा रहा है।

बता दें कि इसमें छोटे सिंचाई के लिए प्रोजेक्ट तैयार होने थे। छपी ख़बर के मुताबिक सिरपुर में जिस जगह पर 4.12 हेक्टेयर जमीन लिया गया था, उस जमीन को आदित्य सृजन प्राइवेट लिमिटेड और पुरबाषा वाणिज्य प्राइवेट लिमिटेड ने एक ही काम के लिए अधिग्रहित किया था। इन दोनों कंपनी के डायरेक्टर बृजमोहन अग्रवाल की पत्नी सरिता अग्रवाल और उनके बेटे अभिषेक अग्रवाल थे। संबंधित मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने तथ्यात्मक जानकारी के लिए मुख्य सचिव से  रिपोर्ट मांगी है।
इस मामले में उन्होंने अपने मुख्य सचिव और इरीगेशन विभाग से पूरी विस्तृत जानकारी की मांगी है। उन्होंने कहा कि मामले में पूरी जानकारी मिलने के बाद ही वो इस विषय में कुछ बोल पाएंगे।

फिलहाल रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!