Advertisement Carousel

पी.एल. पुनिया का सभी कांग्रेसजनों से आव्हान, सभी लोग जन-जन तक घर-घर तक पहुंचें

छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया का एक सप्ताह का तूफानी दौरा

** पी.एल. पुनिया के समक्ष बड़ी संख्या में कांग्रेस प्रवेश किया
** कांग्रेस को मजबूत बनाना हम सब की पहली जिम्मेदारी

रायपुर / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया आज सर्किट हाउस रायपुर में राजनांदगांव जिले के कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं चर्चा की। राजनांदगांव जिले के पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद भखारा, धमतरी के लिये रवाना हुये। भखारा कुरूद विधानसभा तथा मगरलोड सिहावा नगरी विधानसभा के अंतर्गत गठित जोन, सेक्टर, बूथ कमेटी की समीक्षा की। छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने भखारा में कांग्रेस भवन का शिलान्यास किया। 

धमतरी जिले के दौरे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने सभी कांग्रेसजनों से आव्हान किया है कि आप सभी लोग जन-जन तक घर-घर तक पहुंचें। हम सब लोग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित प्रदेश के सारे वरिष्ठ नेता, सभी लोग बूथ तक जा रहे हैं। आप सब भी बूथ तक पहुंचे। सब साथ-साथ बैठकर देख रहे हैं कि क्या कमियां मिली, क्या सुधार किया जाए और यह अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। मैं चाहूंगा इस बूथ कमेटी के काम को सभी बहुत ही गंभीरता से लें।

IMG-20180215-WA0025
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, कार्यकारी अध्यक्षद्वय डाॅ. शिवकुमार डहरिया, रामदयाल उईके, पूर्व मंत्री मो. अकबर, पूर्व मंत्री माधव सिंह ध्रुव, पूर्व सांसद करूणा शुक्ला, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, संचार विभाग के सदस्य किरणमयी नायक, प्रदेश सचिव शिवसिंह ठाकुर, अजय साहू, आनंद पवार, पूर्व विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व विधायक सोमप्रकाश गिरी, पूर्व विधायक हरषद मेहता, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लालवानी, युवा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष राजकुमारी दीवान शामिल हुये। 

IMG-20180215-WA0027
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया एक सप्ताह के छत्तीसगढ़ प्रवास के बाद आज दिल्ली के लिये रवाना हुये। पी.एल. पुनिया को दिल्ली छोड़ने वालो में प्रमुख रूप से कार्यकारी अध्यक्षद्वय डाॅ. शिवकुमार डहरिया, रामदयाल उईके, प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, अकलतरा विधायक चुन्नी लाल साहू, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष शिशुपाल सोरी, रामधनी वर्मा, सन्नी अग्रवाल, गिरीश दुबे, पियुष कोसरे, पंकज मिश्रा, सुनील बांधे, समीम अख्तर, प्रणव शुक्ला, विनय शुक्ला, मनोज पांडे उपस्थित थे।

error: Content is protected !!