Advertisement Carousel

श्रम मंत्री राजवाड़े ने बच्चों संग खेली होली और खूब नाचा भी, देखें वीडियों…

कोरिया / यु तो होली के रंगों में हर कोई सराबोर है। छत्तीसगढ़ के श्रम, खेल युवा मंत्री भईया लाल राजवाड़े ने भी बच्चों के साथ जमकर होली खेली और यही नही उन्होंने बच्चों के साथ डांस भी किया। इस दौरान बच्चों ने भी ताल से ताल मिलाकर डांस किया व मंत्री जी को होली की शुभकामनाएं दी। 

इस दौरान मंत्री राजवाड़े ने कहा कि रंगों के सप्तरंगी त्योहार में हर कोई डूबा हुआ है। उन्होंने राज्य सहित देश की खुशहाली की कामना करते हुए सभी को भेदभाव और वैर-विरोध को भूलाकर होली का त्योहार मनाने का संदेश दिया।

हमेशा विवादित बोल के कारण विवादों में रहने वाले प्रदेश के श्रम, खेल युवा विभाग के मंत्री भईया लाल राजवाड़े का यह अंदाज वाकई देखने लायक है। आपको बता दे कि होली के रंगों से मंत्री महोदय को एलर्जी है। लेकिन उन्हें मालूम है कि बच्चों को किस तरह खुश किया जाता है तभी छत्तीसगढ़ी गीत हमर लुगरा पर वह खुब नाच गाना किया।

error: Content is protected !!