Advertisement Carousel

देश मे 9 अप्रैल को सभी कांग्रेसजनों का एक दिवसीय उपवास

** देश में सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे की रक्षा के लिये कांग्रेस रखेगी एक दिवसीय उपवास

रायपुर / कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश सहित प्रदेश इकाईयों को 9 अप्रैल सोमवार को देश में सभी जिला मुख्यालयों में देश में सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे की रक्षा के लिये एक दिन का उपवास करने का निर्देश दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश में शांति और परस्पर सद्भाव बनाये रखने की जवाबदारी हम सब कांग्रेसजनों की है। 2 अप्रेल को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा की घटनायें अत्यंत ही दुर्भाग्यजनक है। इनसे देश के सामाजिक तानेबाने को नुकसान पहुंचा है। यह बेहद दुखद है कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों ने हिंसा का फैलाव रोकने के लिये कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया और कुछ भी नहीं किया। इस संकट की घड़ी में आपसी सद्भाव और भाईचारा बनाये रखने की जिम्मेदारी हम कांग्रेसजनों के कंधो पर आ गयी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश में शांति और आपसी सद्भाव बनाये रखने की जिम्मेदारी सभी कांग्रेसजनों पर है। 
छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेसजन 9 अप्रैल सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों में देश में सामाजिक समरसता एकता और भाईचारे की रक्षा के लिये 1 दिवसीय उपवास रखेंगे।

error: Content is protected !!