कोरिया / भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरिया की जिला कार्यसमिति बैठक मनेन्द्रगढ़ स्थित सांस्कृति भवन में आयोजित हुई। बैठक के शुभारंभ में अतिथियों ने पं.दीनदयाल उपाध्याय जी, भारत माता, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर द्वीप प्रज्जवलित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल, प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी अनुराग सिंहदेव, जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले, विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव, जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित साहू, जिला प्रभारी विकास पाण्डेय, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, तपन मुखर्जी, संजय पोद्दार,जमील शाह उपस्थित थे।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल ने कहा कि, पार्टी की रीति-नीति पर प्रकाश डाला। उन्हांेने कहा कि, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए युवा मोर्चा को कमर कस कर बूथ स्तर पर तैयार रहने की आश्यकता है। साथ ही सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है।
प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करने हुए कहा कि, युवा मोर्चा के युवा तरूणाई के जोश व जुनून के बल पर ही भाजपा का परचम आज पूरे देश में लहरा रहा है। उन्होंने युवाओं में उर्जा का संचार करते हुए कहा कि इतिहास के पन्नों में जिन्होंने अपने नाम दर्ज किए हैं वे सभी युवा अवस्था में ही थे। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बूथ एवं शक्ति केन्द्र स्तर पर टीम बनाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को अंतिम छोर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि, युवा मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है, और आगामी चुनाव युवा मोर्चा के दम पर हम जिले के तीनों सीट पर जीत दर्ज करेंगे।
भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित साहू ने युवा मोर्चा में अब तक के कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल में वालंटियर तैयार किए जाएंगे। नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए संपर्क करें।
जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने अपने संबोधन में प्रदेश संगठन को आश्वस्त कराया की भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरिया के प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को अपना सर्वोत्तम योगदान देते हुए जिले के तीनों विधानसभा में एक बार पुनः कमल ध्वज लहराएगा।
इस अवसर पर रीत जैन, हरित शर्मा, चंचल राजवाड़े, हर्षल गुप्ता, दीपक जायसवाल, सलमान अहमद, सराफत अली, सुशील यादव, रूद्र साहू, ईरशाद अहमद, आदित्य गुप्ता, अजय सिंह, पुरूषोत्तम सोनकर, अमित राय, प्रखर गुप्ता, सतेन्द्र राजवाड़े, हितेश सिंह, मनोज शुक्ला सहित युवा मोर्चा के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
