Advertisement Carousel

भाजपा ने कांग्रेस को क्रिमनल बताकर किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान : देश से माफी मांगे मोदी-शाह – धनंजय ठाकुर

00 क्या अब कांग्रेस बीजेपी को बिचौलिया जेबकतरा पार्टी कहे? 

रायपुर / भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव के एआईसीसी का फूल फार्म “ऑल इंडिया क्रिमिनल कांग्रेस कहे जाने पर इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव के बयान से भाजपा की राजनीतिक हार और हताशा झलक रही है।

छत्तीसगढ़ में रमन की सत्ता जाने की सूचना मात्र से भाजपा में हलचल मचा है और उनके नेताओं का जबान बदजुबान हो चला है। सत्ता सुख भोग रहे भाजपा अब 2018 में हाथ से सत्ता खिसकती दिखने लगी है। आजादी के बाद लगातार कई सालों से जनता के नकार देने के बाद कई बार पार्टी का नाम बदलकर भी जनता का विश्वास पाने में असर्मथ रहने के बाद 47 दलो के बैशाखी के सहारे सत्ता हासिल करने वाली भाजपा अब लोकतंत्र की सारी मर्यादा लांग चुकी है। उन्होंने भाजपा प्रवक्ता के बयान को कांग्रेस का झंण्डा उठाकर आजादी की लड़ाई लड़ने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं स्वंतत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ने वाले वीर शहीदो का अपमान करार दिया। उन्होने कहा भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव के बयान से स्वंतत्रता संग्राम सेनानी के अपमान हुआ है। इस कृत्य के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पूरे राष्ट्र से माफी मांगे।

क्या अब कांग्रेस बीजेपी को बिचौलिया जेब कतरा पार्टी कहे? प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के एआईसीसी के फुल फॉर्म वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या अब कांग्रेस बीजेपी का मतलब बिचौलिया जेबकतरा पार्टी बताने वाला बयान देकर इसका जवाब दे? जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रक्षा सौदों में राफेल विमान खरीदी में अपने चहते अंबानी को फायदा पहुंचाने के बिचौलिया बने हैं। विश्वबाजार में क्रूड ऑयल का दाम कम होने के बावजूद सस्ती दरो में मिलने वाले पेट्रोल-डीजल, गैस को महंगे दरों में बेचकर मोदी भाजपा की सरकार जनता के जेब से जेबकतरा की तरह पैसा निकाल रही है। देश की जनता इन बिचौलियों जेबकतरा पार्टी को पहचान चुकी है।

error: Content is protected !!