कोरिया / छ ग अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष ब्रिजनारायन मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूरे देश मे पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्ष कर रहे नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समस्त सदस्य विभिन्न राज्यों के प्रांताध्यक्ष 28 सितम्बर को रायपुर में एकत्रित होंगे। ये पहला अवसर छ ग को प्राप्त हुआ है जब राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रहा है
पुरानी पेंशन बहाली हेतु nmops की राष्ट्रीय बैठक के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु द्वारा प्रेस वार्ता की जाएगी।
28 सितम्बर को ही भोजनावकाश पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष छ ग राज्य के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्बोधित करेंगे। इस आवश्यक बैठक में सम्मिलित होने हेतु जिला अध्यक्ष ब्रिजमिश्र ने समस्त विभागों के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों से अपील की है कि दिनांक 28 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से होटल सिद्धार्थ जेल रोड रायपुर में उपस्थित होकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को और मजबूत ससक्त करेंगे।
