राजनांदगांव अम्बागढ़ चौकी / वनांचल क्षेत्र के विधायक इंदर शाह मंडावी को संसदीय सचिव बनने के बाद आज नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
मंडावी को संसदीय सचिव बनने पर आज अंबागढ़ चौकी नगर के सरहद राजीव गांधी चौक में पटाखों, फूल माला व गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. यह कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रफीक खान के नेतृत्व में किया गया था. इसमें प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष विद्या ताम्रकार, उपाध्यक्ष रितेश मेश्राम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, पार्षद अविनाश कोमरे, शंकर निषाद, मुकेश सिन्हा, अवधेश त्रिपाठी, साधना सिंह, अशोक वर्मा, विजय यादव, साथ ही पूर्व विधायक भोलाराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष ग्रामीण नवाज भाई, अंगेश्वर देशमुख, छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष चुम्मन साहूए नरेश शुक्ला, संजय जैन, मनीष निर्मल, रमेश खंडेलवाल, प्रमोद ठलाल, दामोदर शर्मा, रमेश त्रिपाठी, लीना देशमुख, श्यामसुंदर लाटा, पुष्पा मंडावी, मनीषा सोनी, सुनीता ताम्रकर, अंजुमन खान, रिहाना बेगम, मोनीका सोनी, आशा बोरकर, नजमा बानो, पुष्पलता, कविता देवांगन, प्रिया खत्री, रविता देवांगन, अरूण यादव, बेहर सिंह, मनीष साहू, महेन्द्र कुंभकार, संजय लाटा, विपिन दामले, राजू परतेती सहित समस्त कार्यकर्ता भी शामिल थे.
भव्य स्वागत में अधिकारी, कर्मचारी भी हुए शामिल
वनांचल क्षेत्र के विधायक इंदरशाह मंडावी को संसदीय सचिव बनने के बाद आज अंबागढ़ चौकी नगर आगमन पर अधिकारी, कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया. जिसमें एसडीएम सी पी बघेल, तहसीलदार मधु हर्ष, नायब तहसीलदार अंबर गुप्ता, परमेश्वर मंडावी, सीएमओ नरेश वर्मा, बीईओ अर्जुन देवांगन सहित अन्य अधिकारियों ने फूल, माला, गुलदस्ते दिए।
