रायपुर / पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 3 कृषि कानून वापस लिए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि गुरु पर्व पर गुरुनानक जी के दिखाए मार्ग कि “हमारे कार्य से सभी सुखी हो, किसी को दुख न हो” पर चलते हुए देश के प्रधानमंत्री ने यह फैसला कर बता दिया कि बड़े दिल से कार्य करने से ही लोगो का भला हो सकता है।
उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने सबसे ज्यादा समय तक देश मे राज किया उस कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नही किया। मोदी जी के आने के बाद ही किसानों को 16 लाख करोड़ के ऋण की व्यवस्था की, आज सबसे ज्यादा कृषि उपज, समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे है, फसल बीमा लागू हुई, मृदा परीक्षण के कार्ड बनना सहित अनेक किसान हितैषी योजना मोदी जी के शासन में प्रारम्भ हुए।
पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिस मुद्दे को लेकर कांग्रेस व विरोधी दल पूरे देश मे अशांति पैदा करने का प्रयत्न कर रही थी। मान. नरेंद्र मोदी जी ने मुखिया का कर्तव्य निभाते हुए भावनाओ से साथ यह निर्णय लिया जिससे वह मुद्दा उनके हाथ से निकल गया उस सदमे में कांग्रेसी विधवा विलाप कर रहे हैं।
