Advertisement Carousel

2 लोगों को हाथी ने उतारा मौत के घाट, वन अमला पहुंचा मौके पर

धरमजयगढ़ / वन मंडल के कापू रेंज अंतर्गत चिखला पानी और छाता सराई ग्राम में हांथियों ने कोहराम मचा दिया है जानकारी के अनुसार दो महिलाओं की जान ले ली है फिलहाल सूचना पर वन अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आगे की कार्यवाई कर रहे हैं।

मिल रही जानकारी के मुताबिक कापू रेंज के वन ग्राम चिखला पानी और छाता सराई में बिती रात हाथियो के एक दल ने मोहल्ले में घुसकर खलबली मचा दी हाथी आमद से ग्राम में भागम भाग की स्थिति बम गई उसी दौरान बुजुर्ग महिला इन्जोरिन बिरहोर पति सुखी राम बिरहोर उम्र करीब 58 वर्ष हाथी की जद में आ गई और उसे हाथी पटक पटक मार डाला,जब मोहल्ले वासी चीख पुकार करने लगे तो हांथियों का समूह कुछ ही दूर छाता सराई ग्राम की ओर घुसपैठ कर दिए।

मिल रही जानकारी के अनुसार वहाँ भी हाथी एक महिला को अपने जद में लेकर मौत के घाट उतार दिया उसके बाद हाथी आगे घने जंगल की ओर चले गए सुबह जब इस भयावह घटना की जानकारी वन विभाग में हुई तो अविलंब वन अधिकारी कर्मचारी मौके के लिए रवाना हो गए और घटना स्थल पहुंचकर आगे की कार्यवाई में जुट गए है फिलहाल बताया जा रहा है हाथी अभी वर्तमान समय मे वहीं आस पास के जंगल मे विचरण कर रहे हैं जो काफी चिंतनीय विषय है ।

error: Content is protected !!