Advertisement Carousel

भगवान शंकर की थी आज पेशी, शिवलिंग उखाड़कर तहसील में लाया गया था भगवान को, फिर…

रायगढ़ / जी हां भगवान शंकर हमारे लिए आस्था का विषय हो सकते हैं, लेकिन राजस्व अधिकारी के लिए मात्र प्रतिवादी।


आपको बता दे कि कुछ दिन पहले रायगढ़ के राजस्व अधिकारियों ने जहां भगवान शंकर को कोर्ट में हाजिर होने के लिए नोटिस दिया था। तो अब नोटिस की तामिली के बाद कोर्ट में हाजिर होने शिवलिंग को ही उखाड़ कर तहसील कार्यालय में लाया गया है, अब शायद उनकी भी पेशी हो ऐसा बताया जा रहा है।

गौरतलब हो कि आज शंकर भगवान की पेशी थी। ऐसे में भगवान साक्षात तो नहीं आ सकते, लिहाजा अधिकारियों के आदेश पर शंकर भगवान के शिवलिंग को उखाड़कर तहसील प्रांगण में लाया गया है।

दरअसल हाईकोर्ट में कुछ दिनों पहले अवैध कब्जे को लेकर याचिका लगाई गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने नोटिस जारी किया था। रायगढ़ शहर के कौवाकुंडा स्थित शिव मंदिर को अवैध कब्जे की शिकायत की नोटिस दी गई थी। नोटिस भगवान शंकर के नाम से था। इसलिए यह प्रकरण काफी सुर्खियों में रहा। लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि भगवान शंकर को उखाड़ कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि इसका विरोध अब तक कहीं से नहीं हो पाया है। लेकिन प्रशासन की इस हरकत से लोग सकते में है।

जैसी इसकी खबर अधिकारियों को लगी वह तहसील ऑफिस से नदारद होने लगे और साथ ही तत्काल वहां अगले 13 तारीख के पेशी की नोटिस चस्पा कर दी गई। अब देखना लाजमी होगा कि 13 तारीख को फिर से भगवान भोलेनाथ अपनी पेशी में उपस्थित होते हैं कि नहीं।

error: Content is protected !!