Advertisement Carousel

पुलिस-नक्सली मुठभेड़, जवान घायल

जगदलपुर / छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के गढ़चिरौली इलाके में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ करीब आधे घंटे तक चली। इस मुठभेड़ में 1 जवान घायल हो गया है। जिसे इलज के लिए एयरलिफ्ट की मदद से नागपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाके की सर्चिंग की जा रही है। मामला धोढ़राज थाना क्षेत्र का है। मुखबिर से मिली सूचना के मुताबिक, भाटपार-इरपाणार के जंगलों में नक्सली घूम रहे हैं। जिसके बाद जवान सर्चिंग के लिए निकले, घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जैसे ही जवानों को देखाकर फायरिंग शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी होती रही। इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट की मदद से नागपुर के अस्पताल ले जाया गया है। जहां जवान का इलाज जारी है, जवान की हालत खतरे से बाहर है। वहीं इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

error: Content is protected !!