हादसे के बाद कोयला से भरा ट्रेलर भी पलटा, गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार
छत्तीसगढ़/जांजगीर-चांपा / जांजगीर के केरा रोड में तेज रफ्तार ट्रेलर ने मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी को चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया वही ड्राइवर दुर्घटनाकारित वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। सूचना के बाद मौके पर जांजगीर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर के भांठापारा वार्ड नंबर 24 निवासी रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी निखलेश पैगवार (63) आज सुबह करीब 06 बजे मॉर्निग वॉक पर निकले थे। निखलेश पैगावर नए बस स्टैंड के पास गुमटी के सामने कुर्सी में बैठ कर चाय पी रहे थे इसी दौरान जांजगीर की ओर से जा रहे कोयला लोड ट्रेलर के ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे कुर्सी पर बैठे निखिलेश पैगवार को टेलर के पिछले पहिए में घसीटते हुए कुचल दिया। जिससे निखलेश पैगवार की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दुर्घटनाकारित ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, इसी बीच आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना के बाद जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले में जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना दिया गया है।


