Advertisement Carousel

पूरे साढ़े चार वर्षों में हर दिन जनता को अप्रैल फूल बनाई है कांग्रेस : कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार पर कसा तंज

रायपुर / पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस पहली ऐसी सरकार है जिन्होंने अपने पंद्रह सौ दिनों के कार्यकाल में प्रत्येक दिन जनता के साथ अप्रैल फूल मनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ अप्रैल फूल मनाया जा रहा है।

सरकार बनने के पहले 10 लाख बेरोजगार युवाओं की पंजीकृत संख्या थी आज 18 लाख 79 हजार हो गयी है इससे राज्य में युवाओं की क्या स्थिति है देखी जा सकती है। उन्होने कहा कि कांग्रेस अपने साढ़े चार साल निकलने के बाद चुनाव के छ: महीने पहले बेरोजगारी भत्ता दे रही है और अभी तक ये भी तय नहीं है कि कितने बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा इसके बावजूद बेरोजगारी भत्ते के नियम जटिल होने के पर भी आशा में पहुंचे युवाओं को कांग्रेस सरकार की अव्यवस्था का शिकार होना पड़ रहा है, पात्र व अपात्र की श्रेणी बनाई गयी है, लंबी कतारों में खड़े रहने के बाद सर्वर ठप्प होने से युवा निराश है। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस सरकार के इरादे नेक नहीं है इनकी बेरोजगारों को उनके हक की राशि देने का कोई इरादा नहीं है। कांग्रेस युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के नाम पर अप्रैल फूल बना रही है।


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को निराश करने का काम, छलने का काम, युवाओं को झुनझुना दिखाने का काम इस कांग्रेस सरकार ने किया है और इससे प्रदेश के युवाओं में काफी आक्रोश है और जल्द ही इसका बदला प्रदेश के युवा लेंगे।

error: Content is protected !!