अस्पताल के पांचवी मंजिल से कूदकर मरीज ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप…

रायपुर। राजधानी के मेडलाइफ अस्पताल के 5वीं मंजिल से कूदकर एक मरीज ने आत्महत्या कर ली। मरीज ओडिशा से रायपुर इलाज के लिए आया था। फिलहाल सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार अवंति विहार स्थित मेडलाइफ अस्पताल में रविवार शाम को मरीज ने अचानक पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरते ही उसका सिर फट गया और मौत हो गई। मृतक राम बिस्वाल 60 वर्षीय 22 अगस्त को अपने परिचित के साथ रायपुर आया था। उसे मेडलाइफ अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती किया गया था। उसे माइग्रेन की शिकायत थी।

error: Content is protected !!