Saturday, April 19, 2025
हमारे राज्य मुख्यमंत्री साय 11 को पखांजूर में करेंगे विकास कार्यों...

मुख्यमंत्री साय 11 को पखांजूर में करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

-

कांकेर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार 11 दिसम्बर को कांकेर जिले के पखांजूर में आयोजित ’सुशासन का एक साल’ कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय पखांजूर स्थित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में दोपहर 01 बजे शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग, विधायक अंतागढ़ विक्रम उसेण्डी, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, भानुप्रतापपुर सावित्री मनोज मण्डावी मौजूद रहेंगी। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव, जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा की अध्यक्ष देवली नुरूटी, नगर पंचायत पखांजूर की अध्यक्ष मोनिका साहा सहित जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगरीय निकाय के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य भी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे

Latest news

रायपुर पुलिस की कार्रवाई: लग्जरी वाहनों में ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले 3 सटोरिये गिरफ्तार

रायपुर: रायपुर पुलिस ने आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान लग्जरी वाहनों में सट्टा...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!