Saturday, May 10, 2025
बड़ी खबर अंबिकापुर में पूर्व सीएम का भाजपा पर बड़ा हमला,...

अंबिकापुर में पूर्व सीएम का भाजपा पर बड़ा हमला, प्रदेश में कोई अदृश्य शक्ति शासन चला रही

-

अंबिकापुर, 16 मार्च: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंबिकापुर में नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की हार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया और राज्य की मौजूदा सरकार पर निशाना साधा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की हार संतोषजनक नहीं रही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग किया, अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बनाया और मतदाताओं को धमकाया गया कि यदि वे कांग्रेस को वोट देंगे तो उन्हें महतारी वंदन योजना की राशि नहीं मिलेगी।

इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर उन्होंने राज्य सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं कोई काम नहीं कर रहे, बल्कि प्रदेश में कोई अदृश्य शक्ति शासन चला रही है।

भूपेश बघेल के इन बयानों ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि भाजपा इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

Latest news

- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्लेसमेंट कर्मचारी अटेंडेंस रजिस्टर और लेखा शाखा के...

रायपुर में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा, भारत माता को दी सलामी

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!