Advertisement Carousel

बांकीपुर में नितिन नबीन के समर्थन में छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण देव का जनसंपर्क


बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश प्रभारी एवं विधायक प्रत्याशी नितिन नबीन के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान स्थानीय जनता में उत्साह देखने को मिला।


किरण देव ने कहा कि जनता का अपार उत्साह और विश्वास एनडीए गठबंधन के प्रति अटूट समर्पण को दर्शाता है। विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को सशक्त बनाने का यह अभियान जनआशीर्वाद से निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता एक बार फिर विकास और विश्वास के प्रतीक नितिन नबीन को अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!