Advertisement Carousel

IED ब्लास्ट में घायल महिला कांस्टेबल दुर्गा मुचाकी की ली स्वास्थ्य जानकारी, चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे रामकृष्ण हॉस्पिटल

रायपुर, 29 नवंबर 2025। सुकमा जिले में गुरुवार को हुए आईईडी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल जिले की महिला कांस्टेबल सुश्री दुर्गा मुचाकी से मिलने आज उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा रायपुर स्थित रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायल कांस्टेबल की स्थिति की जानकारी ली और डॉक्टरों से बातचीत करते हुए उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने देने के निर्देश दिए।


डॉक्टरों के अनुसार सुश्री दुर्गा इस समय खतरे से बाहर हैं, लेकिन गंभीर चोटों के कारण स्वस्थ होने में समय लगेगा। उनके पैर, हाथ, आंख और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुरुवार को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया था।


गौरतलब है कि महिला कांस्टेबल दुर्गा मुचाकी डीआरजी और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम के साथ एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन में गोगुंडा पहाड़ी गई थीं। जैसे ही टीम जंगल के भीतर आगे बढ़ रही थी, नक्सलियों द्वारा जमीन में दबाए गए प्रेशर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) पर अनजाने में उनका पैर पड़ गया, जिसके विस्फोट से वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।


हॉस्पिटल में मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सुश्री दुर्गा का हौसला बढ़ाया और कहा कि सरकार उनके उपचार एवं भविष्य की जरूरतों में पूरा साथ देगी। उन्होंने कांस्टेबल की बड़ी बहन सुश्री करुणा मुचाकी से भी बात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

error: Content is protected !!