Advertisement Carousel

पखांजूर में आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता, भूखे नक्सलियों को कराया भोजन – वीडियो वायरल


पखांजूर:
कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र से एक अलग ही तस्वीर सामने आई है, जहां आत्मसमर्पण से पहले पुलिस जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की। जंगल में भूखे-प्यासे भटक रहे नक्सलियों को जवानों ने पहले भोजन कराया, जिसके बाद उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


बताया जा रहा है कि नक्सली राधिका कुंजाम, संदीप कड़ियाम और रैनु पद्मा लंबे समय से जंगल में थे और समर्पण की प्रक्रिया के दौरान पुलिस से उनका संपर्क हुआ। इस दौरान जवानों ने उन्हें भोजन उपलब्ध कराया और मानवीय व्यवहार दिखाया।


बाद में तीनों नक्सलियों ने परतापुर थाना पहुंचकर औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया। जवानों और नक्सलियों के एक साथ बैठकर भोजन करने का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इसकी काफी चर्चा हो रही है।

error: Content is protected !!