Advertisement Carousel

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 84 हितग्राहियों को बांटे सहायता राशि के चेक

रायपुर
रायपुर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न क्षेत्रों के जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने जनसंपर्क निधि से 84 हितग्राहियों को कुल 5 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए।


शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण, रायपुर उत्तर, रायपुर ग्रामीण और रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के लाभार्थियों को यह सहायता दी गई। इसमें सामाजिक संस्थाओं, भजन मंडलियों, खिलाड़ियों, मेधावी विद्यार्थियों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को आर्थिक मदद प्रदान की गई।


सहायता राशि से संस्थाओं को आवश्यक सामग्री, भजन मंडलियों को वाद्य यंत्र, छात्रों को शिक्षा शुल्क और मरीजों को उपचार के लिए सहयोग दिया गया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है।” उन्होंने कहा कि शासन और जनसंपर्क निधि से दी जाने वाली यह सहायता जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होगी।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सांसद अग्रवाल का आभार जताया। हितग्राहियों ने कहा कि वे संकट के समय हमेशा मदद के लिए आगे आते हैं और एक अभिभावक की तरह लोगों के साथ खड़े रहते हैं।

error: Content is protected !!