Advertisement Carousel

घर में घुसा भालू का परिवार, VIDEO वायरल… अलबेलापारा में मचा हड़कंप

कांकेर। शहर के अलबेलापारा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक भालू का परिवार पार्षद उगेश्वरी उइके के घर में घुस गया।

बताया जा रहा है कि भोजन और पानी की तलाश में भालू का परिवार रिहायशी इलाके तक पहुंच गया। घर में मौजूद लोगों ने भालू और उसके शावकों का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


घटना की जानकारी मिलते ही पार्षद उगेश्वरी उइके ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने और भालू से दूर रहने की हिदायत दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

वन विभाग का कहना है कि जंगल से लगे क्षेत्रों में इन दिनों भोजन और पानी की कमी के कारण जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। फिलहाल भालू के परिवार की निगरानी की जा रही है।

error: Content is protected !!