Advertisement Carousel

महादेव ऐप का कथित संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण की तैयारी

इंटरपोल के रेड नोटिस पर कार्रवाई, फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप

रायपुर/दुबई। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के कथित संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय एजेंसियों द्वारा जारी इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बताया गया है कि चंद्राकर पर फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट का इस्तेमाल कर ओमान में प्रवेश करने का आरोप है।

रिपोर्ट के अनुसार, सौरभ चंद्राकर पिछले कुछ समय से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार ने उसे भारत लाने के लिए ओमान सरकार के समक्ष औपचारिक प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। फिलहाल उसे मस्कट स्थित हाई-सिक्योरिटी अल खौद डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग और सट्टेबाजी नेटवर्क की जांच पहले से ही भारत की विभिन्न केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं। सौरभ चंद्राकर इस मामले में लंबे समय से जांच एजेंसियों की रडार पर था।

हालांकि, गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण प्रक्रिया को लेकर भारत सरकार या संबंधित जांच एजेंसियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसलिए फिलहाल यह जानकारी मीडिया रिपोर्टों के आधार पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!