Advertisement Carousel

बंदूक की नोक पर व्यापारी से 10 लाख की लूट, CCTV में कैद हुए आरोपी



रेकी के बाद वारदात को दिया अंजाम, व्यापारी से मारपीट कर मुंशी से मंगवाए रुपये; दो दिन बाद थाने पहुंचा पीड़ित।


रायपुर/नवापारा राजिम।
गोबरा नवापारा में एक व्यापारी से बंदूक की नोक पर 10 लाख रुपये लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले व्यापारी की रेकी की और फिर हथियार के बल पर उसे धमकाते हुए मारपीट की। आरोपियों के डर से व्यापारी ने अपने मुंशी को दुकान से 10 लाख रुपये लाने के लिए बुलाया।


दुकान से रुपये लेकर आते मुंशी और आरोपियों द्वारा रुपये लेते हुए पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित व्यापारी मयंक छल्लानी ने गोबरा नवापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना 20 जुलाई की शाम की बताई जा रही है।
बताया गया कि भय और दहशत के कारण पीड़ित ने घटना के दो दिन बाद थाने में आवेदन दिया।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी गुलजार खान गोबरा नवापारा का निवासी है, जबकि उसका एक साथी बिलासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!