Advertisement Carousel

रील बनाकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाना पड़ा महंगा, हुई कार्यवाही


रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट के सामने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए रील बनाना युवक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए राखी थाना पुलिस ने जांच की और वीडियो में दिखाई दे रहे बाइक चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की।


पुलिस के अनुसार, थाना राखी के अपराध क्रमांक 154/2026 में इंस्टाग्राम के विभिन्न न्यूज प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो का सत्यापन किया गया। जांच में बाइक चालक की पहचान भीमेश देवांगन (24 वर्ष), पिता गोपाल देवांगन, निवासी मठपुरैना, थाना टिकरापारा के रूप में हुई।


जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर स्टंट, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कानून तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!