Advertisement Carousel

अपना मार्ट के अब्बा हुजूर चावल चावल में मिली छिपकली, 8 बोरी सीज


बिलासपुर। बिलासपुर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। देवरीखुर्द स्थित अपना मार्ट में अब्बा हुजूर चावल की बोरी में छिपकली मिलने की शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच की।


जांच के दौरान विभागीय टीम ने मौके से 8 बोरी चावल को सीज कर दिया। साथ ही चावल के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। कार्रवाई के दौरान वचन घी का भी नमूना लिया गया।


बताया गया कि एक दिन पहले भी इसी अपना मार्ट में दाल खराब होने की शिकायत सामने आई थी, जिस पर विभाग ने दाल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था। इसके अलावा बल्ले-बल्ले लाउंज से चिकन बटर मसाला का सैंपल भी जांच के लिए लिया गया है।


खाद्य विभाग की कार्रवाई के दौरान संबंधित अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में जांच और कार्रवाई का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!