Advertisement Carousel

कांग्रेस में ‘एंट्री’ का दावा, बीजेपी का पलटवार—बैज बोले नेता संपर्क में, चिमनानी ने कहा पहले एंट्री तो होने दो!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों दल-बदल की चर्चा ने फिर जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया कि बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस के संपर्क में हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि कई पूर्व विधायक भी कांग्रेस में आने की कतार में हैं और आने वाले दिनों में बड़ा प्रवेश हो सकता है।

बैज ने डोंगरगढ़ से लेकर खैरागढ़, नारायणपुर, महासमुंद और रायगढ़ तक बीजेपी में इस्तीफों का हवाला दिया। यानी कांग्रेस के दरवाजे पर दस्तक की खबरें खूब हैं, बस मेहमानों के आने का इंतजार है।

बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी ने पलटवार करते हुए कहा कि पहले नेता कांग्रेस में शामिल हो जाएं, फिर घोषणा की जाए तो बात समझ में आती है। उन्होंने बैज पर मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए गैर-तथ्यात्मक बयान देने का आरोप लगाया। चिमनानी ने तंज कसा कि कांग्रेस पहले बीजेपी में गए अपने नेताओं को वापस लाए, फिर बीजेपी में भगदड़ की कहानी सुनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!