Advertisement Carousel

अवैध शराब का जखीरा पकड़ाया, 04 आरोपी, 44 पेटी शराब और एक कार बरामद, IG सरगुजा ने की 20 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा

कोरिया / रात्रि गश्त के दौरान मनेन्द्रगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, लगभग एक लाख साठ हजार की अवैध शराब और सुरिंदर सिंह सलूजा होटल ग्रीनपार्क के मालिक सहित तीन कर्मचारी
पुलिस हिरासत में है, शराब परिवहन में लगे लगभग 12 लाख रुपए कीमत की कार भी जप्त की गई है।
            IMG-20170606-WA0005मामले का खुलासा करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया की अलग – अलग दो स्थानों से भारी मात्रा मे लाखो के शराब पकड़ाई है जिसमें सुरिंदर सिंह सलूजा होटल ग्रीनपार्क के मालिक सहित तीन कर्मचारी व दूसरे मामले में गुरुबक्स सिंह, अशोक मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया किया है । मामले में लगभग 1 लाख 58 हजार रूपये की शराब सहित शराब परिवहन में लगे लगभग 12 लाख रुपए कीमत की कार भी जप्त की गई है।
IMG-20170606-WA0004इस मामले में पुलिस महानिरीक्षक ने मनेन्द्रगढ़ पुलिस को 20 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है।
error: Content is protected !!