Advertisement Carousel

खैरागढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, गुरुग्राम से 5 आरोपी गिरफ्तार


राजनांदगांव/खैरागढ़।
खैरागढ़ पुलिस ने ऑनलाइन जुआ और सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। “शिवा बुक” नाम से चल रहे ऑनलाइन सट्टा एप को बदलकर “100 पैनल” और “फेयर प्ले” के नाम से देशभर में ऑनलाइन बैटिंग कराई जा रही थी। पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम में दबिश देकर इस गिरोह से जुड़े 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर करोड़ों रुपये का ऑनलाइन सट्टा कारोबार चला रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹1,13,175 नगद व बैंक राशि, 19 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 3 एटीएम कार्ड, वाई-फाई राउटर और 14 सिम कार्ड सहित करीब ₹4.98 लाख की संपत्ति जब्त की है।


इसके अलावा पुलिस को करीब ₹8 करोड़ के बैंक लेनदेन का रिकॉर्ड मिला है और 7 बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी। ऑनलाइन सट्टा और जुए के खिलाफ यह कार्रवाई जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे अवैध ऑनलाइन कारोबार पर बड़ा झटका लगा है।

error: Content is protected !!