Advertisement Carousel

होर्डिंग पर चढ़ी युवती, रायपुर में मचा हड़कंप

रायपुर के शंकर नगर इलाके में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक सड़क किनारे लगे ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ गई। करीब 40 मिनट तक युवती होर्डिंग के ऊपर बैठी रही, जिससे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।


मामला Khamhardih Police Station क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने करीब 35 फीट ऊंचाई तक सीढ़ी लगाई, वहीं किसी अनहोनी से बचाव के लिए नीचे सुरक्षा जाली भी बिछाई गई।


करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस और फायर टीम ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से पूरा रेस्क्यू शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इसके बाद पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई।


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और पूछताछ में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!