Advertisement Carousel

राहुल गांधी के बयान पर भड़के सीएम साय, बोले- ‘गद्दार’ जैसे शब्द लोकतंत्र का अपमान



मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- कांग्रेस हताशा में लोकतांत्रिक मर्यादाएं भूल चुकी है

रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi द्वारा प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के लिए ‘गद्दार’ जैसे शब्द के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई है।


मुख्यमंत्री साय ने बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने की निराशा में लोकतांत्रिक मर्यादाएं लांघ चुकी है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने वाले नेतृत्व के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।


सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैसे संवैधानिक पद राष्ट्र की गरिमा के प्रतीक होते हैं और राजनीतिक विरोध की आड़ में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक परिपक्वता खोने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की जनता सब देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!