Advertisement Carousel

छुरा के श्री संकल्प मिशन हॉस्पिटल का लाइसेंस 30 दिन के लिए निलंबित


गरियाबंद। जिले के छुरा स्थित श्री संकल्प छत्तीसगढ़ मिशन हॉस्पिटल पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल का लाइसेंस 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने और अस्पताल प्रबंधन का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने के बाद कलेक्टर ने यह कार्रवाई की।


प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान अस्पताल की ओपीडी, आईपीडी, ऑपरेशन, पैथोलॉजी जांच सहित सभी चिकित्सीय सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि इस दौरान अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की चिकित्सा गतिविधि संचालित करना अवैध माना जाएगा।


जानकारी के अनुसार अस्पताल में फर्जी आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पैसों के लेन-देन और उपचार संबंधी गड़बड़ियों की शिकायतों की जांच की जा रही है। मामले में दस्तावेजों की जांच जारी है और प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे और बड़ी कार्रवाई हो सकती है।


प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले के निजी अस्पतालों में भी हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!