Advertisement Carousel

नवीन थाना सिलतरा का शुभारंभ, राजेंद्र सिंह कंवर बने पहले थाना प्रभारी

Oplus_16908288


रायपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में नवीन थाना सिलतरा का शुभारंभ किया गया है। नए थाने के संचालन से क्षेत्रवासियों को बेहतर, त्वरित और प्रभावी पुलिस सेवाओं का लाभ मिलेगा।


रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह कंवर को सिलतरा थाने का प्रथम थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए थाने की शुरुआत से पुलिस की त्वरित पहुंच बढ़ेगी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!