Advertisement Carousel

छुरा के जंगल में मिला नर कंकाल, 7 अगस्त से लापता था 50 वर्षीय व्यक्ति


गरियाबंद / छुरा विकासखंड के ग्राम पलेमा के जंगल में एक व्यक्ति का नर कंकाल बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भक्तु राम जगत (50 वर्ष) के रूप में बताई जा रही है, जो 7 अगस्त से लापता था।


सूचना मिलने पर छुरा थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच के साथ कंकाल की पहचान और मौत के कारणों को स्पष्ट करने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!