Advertisement Carousel

सुकमा में नक्सली डम्प का भंडाफोड़, 23 हथियार और 492 जिंदा राउंड बरामद


सुकमा। जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली इंटेलिजेंस के आधार पर भेज्जी थाना क्षेत्र के ग्राम भण्डारपदर के जंगल-पहाड़ी इलाके में 24 अगस्त 2026 को संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के डम्प से भारी मात्रा में स्वचालित हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की।


बरामद सामग्री में एसएलआर, .315 रायफल, .410 मस्केट, 6 बीजीएल लांचर और 12 बोर रायफल समेत कुल 23 हथियार शामिल हैं। इसके अलावा एके-47, एसएलआर, इंसास, .303, .315 और 12 बोर हथियारों के कुल 492 जिंदा राउंड भी बरामद किए गए।


सुरक्षा बलों को डम्प से 240 नग जिलेटिन स्टिक और करीब 18 किलोग्राम गन पाउडर सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली है। इसके साथ ही 5 देशी हैंड ग्रेनेड और बड़ी संख्या में बीजीएल सेल भी बरामद किए गए।


सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। बरामद हथियार और विस्फोटक नक्सली संगठन द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने तथा हिंसक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। मामले में सुरक्षा बलों द्वारा आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!