Advertisement Carousel

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: छह घंटे में कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 6 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे इस दौरान रायपुर और राजनांदगांव में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

अमित शाह का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • दोपहर 12:30 बजे – दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12:55 बजे – हेलीकॉप्टर से डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 12:50 बजे – प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन करेंगे।
  • दोपहर 1:30 बजेआचार्य विद्यासागर महाराज के ‘प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव’ और ‘श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ’ में भाग लेंगे।
  • दोपहर 3:00 बजे – डोंगरगढ़ से रायपुर लौटेंगे।
  • दोपहर 3:45 बजे – रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

अमित शाह के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और स्थानीय प्रशासन हाई अलर्ट पर है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कई प्रमुख नेता और गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे।

error: Content is protected !!