Sunday, June 29, 2025
बड़ी खबर सूटकेस मर्डर केस: 30 लाख की धोखाधड़ी के बाद...

सूटकेस मर्डर केस: 30 लाख की धोखाधड़ी के बाद वकील पति-पत्नी ने की हत्या, गिरफ्तार

-

रायपुर। 25 जून 2025

राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाले “सूटकेस मर्डर केस” का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पेशे से वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा ने मिलकर 30 लाख रुपये की रकम हड़पने के बाद अपने क्लाइंट की निर्मम हत्या कर दी और शव को ट्रॉली बैग में डालकर सुनसान स्थान पर फेंक दिया। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।।

हत्या की साजिश और बेरहमी से की गई वारदात:

थाना डी.डी. नगर क्षेत्र के इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित किराए के मकान में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक किशोर पैकरा (58 वर्ष), जो आरोपी वकील का क्लाइंट था, बार-बार अपने 30 लाख रुपये की मांग कर रहा था। इससे तंग आकर अंकित और उसकी पत्नी ने किशोर की गला दबाकर और चाकू मारकर हत्या कर दी। शव को ट्रॉली बैग में डालकर उस पर सीमेंट डाला और फिर टिन की पेटी में बंद कर सुनसान नाले के पास फेंक दिया।

दिल्ली एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी:

हत्या के बाद दोनों पति-पत्नी दिल्ली फरार हो गए थे। रायपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच और एंटी साइबर यूनिट की सतर्कता के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरते ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के साथ वारदात में शामिल दो अन्य सहयोगियों सूर्यकांत यदु और विनय यदु को भी गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे हुआ खुलासा:

23 जून को डिपरापारा नाले के पास एक टिन की पेटी से दुर्गंध आने की सूचना मिली। जांच में पुलिस को पेटी में एक सूटकेस मिला जिसमें शव मिला। फॉरेंसिक और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों का सुराग पाया। किराए के मकान, खरीदी गई पेटी, ऑनलाइन पेमेंट, और आरोपियों के भागने की योजना जैसे हर पहलू की कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अंकित उपाध्याय (31 वर्ष) – पेशे से वकील
  2. शिवानी शर्मा (24 वर्ष) – आरोपी की पत्नी
  3. विनय यदु (23 वर्ष)
  4. सूर्यकांत यदु (21 वर्ष)

जब्त सामग्री:

  • हत्या में प्रयुक्त अल्टो कार,
  • दो दोपहिया वाहन,
  • 5 मोबाइल फोन,
  • फर्जी आधार कार्ड,
  • और अन्य साक्ष्य

पुलिस कार्रवाई और टीम की सराहना:

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में गठित टीम की सक्रियता और साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन से यह अंधा कत्ल सुलझ पाया। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news

- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!