Advertisement Carousel

बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुप्त चेंबर वाले पिकअप से 110 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार


महासमुंद। बसना पुलिस ने एक बार फिर नशे के कारोबार पर करारी चोट की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पलसापली बैरियर में चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 22 लाख रुपये मूल्य का 110 किलो गांजा बरामद किया है। वाहन में सवार दो आरोपियों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार, थाना बसना की टीम को गुरुवार को सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन (क्रमांक UP 65 CT 0136) में भारी मात्रा में गांजा लेकर दो व्यक्ति उड़ीसा से उत्तरप्रदेश की ओर जा रहे हैं। सूचना पर तुरंत पलसापली बैरियर में पुलिस ने नाकाबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई।


तलाशी के दौरान वाहन के डिग्गी में बने गुप्त चेंबर से चार बोरियों में भरा 110 किलो गांजा मिला। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक बिहार और एक उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।
पुलिस ने बरामद गांजे के साथ पिकअप वाहन, एक मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नगद जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है।


बसना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!