Advertisement Carousel

यह जीत उन लाखों कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है : डॉ. सरोज पाण्डेय

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. (सुश्री) सरोज पाण्डेय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार का गठन तुष्टीकरण की राजनीति के अंत और विकासवाद की शुरुआत है।

यह जीत उन लाखों कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है जिन्होंने बंगाल के लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों में भाजपा और एनडीए को मिली शानदार बढ़त और जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए सुश्री पाण्डेय ने इसे ‘विकास और राष्ट्रवाद’ की जीत बताया है। पश्चिम बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना एक ऐतिहासिक युग परिवर्तन है।

डॉ. (सुश्री) पाण्डेय ने असम में भाजपा की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी को सुशासन की जीत बताया। उत्तर-पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास ने असम को विकास के नए सोपान पर खड़ा कर दिया है। इसी प्रकार पुडुचेरी में पार्टी का शानदार प्रदर्शन दक्षिण भारत में भाजपा के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!