Advertisement Carousel

फर्जी दस्तावेजों से 14 सिम जारी करने वाला फरार POS एजेंट गिरफ्तार


सक्ती/डभरा। फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर मोबाइल सिम जारी करने के मामले में डभरा पुलिस ने फरार चल रहे POS एजेंट विशाल सोने, निवासी ठनगन, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में पुलिस ने इससे पहले POS कोड संचालक भीष्म कुमार सेन्द्रा को 20 अगस्त को गिरफ्तार किया था।


पुलिस के मुताबिक साइबर सेल सक्ती से प्राप्त शिकायत की जांच के दौरान सामने आया कि POS कोड 663125506 के जरिए विभिन्न लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए 14 मोबाइल सिम कार्ड गलत तरीके से जारी किए गए थे। सिम धारकों से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद डभरा थाने में अपराध क्रमांक 67/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 318(4), 61(2) एवं 238(ग) के तहत कार्रवाई की गई।


जांच के दौरान पुलिस ने POS कोड संचालक भीष्म कुमार सेन्द्रा को गिरफ्तार किया था, जबकि दूसरा आरोपी विशाल सोने फरार था। पुलिस ने लगातार तलाश के बाद 24 अगस्त को विशाल सोने को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही मामले में नामजद दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पूरी कर ली गई है।


पूरी कार्रवाई एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, एएसपी पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चंद्रपुर/डभरा सुमित गुप्ता के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश पटेल, एएसआई संतोष पांडे सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!