Advertisement Carousel

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं रूप कुमारी चौधरी, संभाला पदभार


नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों सहित भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।


पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा में रूप कुमारी चौधरी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिला विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण का कांग्रेस द्वारा विरोध किए जाने को पूरे देश ने देखा है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का ऐतिहासिक कार्य कर रही है। वहीं कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने और उनका अपमान करने का काम करती है।


रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि भाजपा ही महिलाओं को संगठन और सरकार में उचित प्रतिनिधित्व देकर नारी शक्ति का वास्तविक सम्मान करती है। उन्होंने महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


पदभार ग्रहण समारोह में महिला मोर्चा की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज पांडेय सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!