Advertisement Carousel

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 50 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोपी शोएब ढेबर फरार, 5 हजार का इनाम घोषित


रायपुर। लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी या उसकी गिरफ्तारी करवाने में मददगार सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।


पुलिस के मुताबिक शोएब ढेबर तेलीबांधा थाने के अपराध क्रमांक 403/2026 में आरोपी है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है। मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र तारकेश्वर पटेल की ओर से इनाम उद्घोषणा जारी की गई है।


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी के संबंध में विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि सूचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में मदद करने वाले व्यक्ति को नियमानुसार घोषित इनाम दिया जाएगा।


इधर, शोएब ढेबर की याचिका डीजे कोर्ट से खारिज होने के बाद पुनर्विचार याचिका दायर किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। इसके बावजूद आरोपी को फरार घोषित कर पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है।


अब पुलिस के सामने चुनौती आरोपी तक पहुंचने की है, जबकि उसकी गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!