Advertisement Carousel

शादी से लौट रही महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 6 घायल


धमतरी: धमतरी ज़िले के मगरलोड ब्लॉक के पठार गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महिलाओं से भरी एक पिकअप वाहन बेकाबू होकर पलट गई, जिससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं सींगपुर से केरेगांव एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। समारोह के बाद लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना केरेगांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी में पिकअप के तेज रफ्तार और ओवरलोड होने की आशंका जताई जा रही है।


error: Content is protected !!