Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में 9 IFS अफसरों के तबादले, वन विभाग ने जारी किया आदेश


रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 9 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। 21 अगस्त को जारी आदेश के तहत अधिकारियों को विभिन्न वन क्षेत्रों और टाइगर रिजर्व में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


तबादला सूची के अनुसार सौरभ सिंह ठाकुर को हाथी रिजर्व सरगुजा का उप संचालक बनाया गया है। दिनेश कुमार पटेल को अचानकमार टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गौतम पादीभर को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का संचालक नियुक्त किया गया है।


इसी तरह श्वेता कंबोज को गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व भेजा गया है, जबकि सुमेध संजय सुरवणे को इंद्रावती टाइगर रिजर्व का उप संचालक बनाया गया है। तन्मय कौशिक को मुंगेली का वन उप संरक्षक नियुक्त किया गया है।


वन विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को वन क्षेत्रों और संरक्षित इलाकों में प्रबंधन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों को आदेशानुसार अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

error: Content is protected !!